फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth has murdered to grandfather in a village of Bijnor city

यूपी: युवक ने डंडे से पीट-पीटकर दादा को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

Fri, 29 May 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
The youth has murdered to grandfather in a village of Bijnor city
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के एक गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक ने अपने दादा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक घर में आकर सो गया। सुबह को जब आरोपी का पिता घर आया तो पूरे मामले की जानकारी देकर फरार हो गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव सादकपुर निवासी 80 वर्षीय मुरारी ने शादी नहीं की थी। वह अपने भतीजे प्यारे और 26 साल के पौत्र सौरभ के साथ एक ही घर में रहते थे। प्यारे के अनुसार उसका बेटा सौरभ नशा करने का आदी है। वह अपने बेटे से तंग आकर रात को पड़ोसी के घर जाकर सोता है। उसका बेटा सौरभ व चाचा मुरारी ही घर में सोते थे। बृहस्पतिवार रात को भी वह पड़ोस में जाकर सोया था। शुक्रवार सुबह जब वह घर आया तो सौरभ घर की छत पर बैठा था। सौरभ ने उसे बताया कि उसने रात दादा मुरारी से शराब के लिए पैसे मांगे थे। दादा ने पैसे नहीं दिए तो उसने लाठी से पीटकर उनकी हत्या कर दी। यह सुनकर प्यारे के होश उड़ गए। उसने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में मुरारी का रक्त रंजित शव पड़ा था। इस बीच मौका पाकर सौरभ घर से फरार हो गया। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्यारे की ओर से सौरभ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्द भरी है तीन दशक की ये कहानी... अब तक तबाह हुए 1500 से ज्यादा आशियाने, पढ़िए- ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि सौरभ की हरकतों से घरवाले परेशान थे। उसकी हरकतों से तंग आकर ही प्यारे रात को अपने घर में नहीं पड़ोसी के घर में जाकर सोता था। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed