{"_id":"5a3687394f1c1bd1408bd655","slug":"the-murder-of-the-clerk-of-sugar-mill-death-in-the-accident-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के क्लर्क की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी की हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुगर मिल के क्लर्क की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी की हादसे में दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
क्लर्क की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को शुगर मिल के क्लर्क की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या कर कमरे से जेवरात और कुछ नगदी भी ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया कि बाबू ओमपाल की पत्नी रविवार दोपहर को मिल में पहुंची तो कमरे में शव पड़ा मिला। पति का शव देख महिला के होश उड़ गए और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पढ़ें : शर्मनाक: मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को जूतों की माला पहना गांव में घुमाया
विज्ञापन
बता दें कि 52 वर्षीय ओमपाल मूलरूप से कांधला के गांव रसूलपुर गुजरान का रहना वाला था। वह अपर दोआब शुगर मिल में बाबू के पद पर तैनात था। ओमपाल रोजाना की तरह रविवार को भी मिल परिसर के क्वार्टर में बने कमरे में था। जहां उसकी हत्या कर दी गई। ओमपाल की बाइक भी हत्यारोपी ले गया।
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में बाबू ओमपाल की हत्या और लूट करके भागे आरोपी की मेरठ के सरधना क्षेत्र में हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाला जोनी पुत्र धीरज निवासी बनत है, उसके पास से लूटा गया लैपटॉप और बाइक भी मिली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/