फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fight and firing have between brothers in land dispute in Poothi village of Meerut and a young man died

खूनी संघर्ष: जमीन के विवाद में भाइयों के बीच चली गोली, एक युवक की मौत, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Mon, 21 Jun 2021 12:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jun 2021 12:14 PM IST
सार

ताऊ की जमीन के विवाद में भाइयों के बीच गोली चल गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
The fight and firing have between brothers in land dispute in Poothi village of Meerut and a young man died
मेरठ: मौके पर जांच करने पहुंचे एसएसपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव में जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लापरवाही मिलने पर हलका इंचार्ज और बीट सिपाही के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


गांव पूठी निवासी चचेरे भाई अनिल और अरविंद का अपने ताऊ धर्म सिंह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात करीब बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग होने लगी। अनिल के पक्ष में उसके दोस्त दीपक उर्फ भोलू व अशोक उर्फ नीटू मौके पर पहुंच गए। फायरिंग के दौरान दीपक उर्फ भोलू के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक उर्फ नीटू की छाती में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। छह साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed