फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The court sent to jail two accused in case of sexual assault attack on girl in Bijnor

सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, किशोरी ने कर ली थी आत्महत्या

Wed, 20 Nov 2019 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
The court sent to jail two accused in case of sexual assault attack on girl in Bijnor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने और किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोनों आरोपियों को अफजलगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके बुधवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गत सोमवार की रात दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के कारण आत्मग्लानि में मंगलवार सुबह किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की बड़ी बहन की तरफ से दी गई तहरीर पर गांव के ही भूरी उर्फ सतेंद्र पुत्र राजपाल और डेविड पुत्र ईशाचरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महेश कुमार और कोतवाल आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गईं। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों भूरी उर्फ सतेन्द्र पुत्र राजपाल और डेविड पुत्र ईशाचरण को जसपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। 

यह भी पढ़ें: थाने में घंटों चला हाईप्रोफाइल ड्रामा, पति खूब गिड़गिड़ाया, फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी

कोतवाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed