{"_id":"6aa9666aa8cb8fb9870f5f7a","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106199-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों पर कार चढ़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों पर कार चढ़ाने का आरोप
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों पर कार चढ़ाने का आरोप
- ईकोटेक-3 क्षेत्र में सुत्याना-लखनावली की कच्ची सड़क पर हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुत्याना से लखनावली गांव की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार दो युवकों को कार से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सुत्याना गांव निवासी रोहित के मुताबिक उनका भाई अंशुल और उसका दोस्त बाइक से अपने क्रेन कार्यालय जा रहे थे। दोनों कच्ची सड़क से लखनावली की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार का चालक वाहन को जिगजैग तरीके से चला रहा था। बाइक सवारों ने इसका विरोध किया तो कार में सवार चार-पांच युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। दोनों युवक कहासुनी को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए, लेकिन कार चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंशुल और उसका दोस्त सड़क पर गिर गए। इसके बाद चालक ने कार को तेजी से बैक किया और दोनों को कुचलने का प्रयास किया। हादसे में अंशुल की पसली और हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अंशुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।