{"_id":"6aa96b6682edf6eb0c0134dd","slug":"death-of-married-woman-dowry-death-alleged-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108688-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
पति सागर के साथ सिमरन का फाइल फोटो (परिजन)
फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में दम तोड़ा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। पांची गांव में रविवार रात पति से विवाद के बाद फंदा लगाकर दुपट्टे से लटकने वाली 21 वर्षीय विवाहिता सिमरन ने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 17 माह पहले पांची निवासी सागर ने सिमरन से प्रेम विवाह किया था। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव का पांची में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव पांची निवासी सागर ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हापुड़ थाना क्षेत्र के असौड़ा गांव निवासी सिमरन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सागर अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। रविवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप हैं कि सिमरन घर के दरवाजे के ऊपर लगे वेंटीलेटर में दुपट्टा से फंदा लगा मिला। इसकी सूचना पड़ोसियों ने मायके पक्ष को दी। ससुरालियों ने सिमरन को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि सागर और उसके परिवार के लोग दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख रुपये एवं दहेज का सामान की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिमरन के जीजा बॉबी ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
सीओ किठौर विश्व ज्योति दिव्य राय का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
सात जन्मों तक साथ निभाना का वादा किया था
सिमरन के परिजनों ने बताया कि सागर की मौसी मीनाक्षी गांव असोडा में रहती है। सागर का अपनी मौसी के घर आना-जाना था। सिमरन का मकान भी उसकी मौसी के आसपास है। सागर ऑटो चलाता है। जहां सिमरन से वह मिला और दोनों में घनिष्ठ प्यार हो गया। सागर ने प्रेम कहानी की बात अपनी मौसी मीनाक्षी को बताई। मीनाक्षी ने सिमरन के पिता गंगाराम से दोनों के रिश्ते की बात की। लेकिन सिमरन का पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में सिमरन के जीजा बॉबी के सहयोग से सागर व सिमरन ने प्रेम विवाह कर लिया।
-- -- -- -- -- -