थाने में घंटों चला हाईप्रोफाइल ड्रामा, पति खूब गिड़गिड़ाया, फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी और वो को लेकर कोतवाली में घंटों हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। एक सप्ताह पूर्व फरार हुई महिला अपने प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही, जिसे लेकर उसकी देवरानी से गालीगलौज व हाथापाई तक हुई। पति भी महिला को मनाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन वह चार साल की बेटी को लेकर प्रेमी संग चली गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला का मोहल्ले के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व महिला नौ साल के बेटे व चार साल की बेटी को छोड़ प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। महिला के पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह महिला अपने प्रेमी संग शहर कोतवाली पहुंची और प्रेमी संग शादी कर लेने की बात कहते हुए उसी के साथ रहने की बात कही।
यह भी पढ़ें: यूपी: सिपाही से प्रेम-प्रसंग को लेकर भिड़ीं दो महिला कांस्टेबल, बाल पकड़कर खींचा, जमकर चले लाठी-डंडे
सूचना पर महिला का पति व अन्य परिजन भी कोतवाली आ पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ी रही। पति ने महिला की काफी मिन्नतें की, बच्चों के भविष्य का हवाला देकर उसके पैर पकड़कर घर लौटने के लिए गिड़गिड़ाया, लेकिन महिला नहीं पसीजी। इसे लेकर महिला की अपनी देवरानी से गालीगलौज व हाथापाई भी हो गई। विवाद बढ़ने पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला प्रेमी संग शादी करने का हवाला देते हुए उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि महिला प्रेमी संग ही रहेगी, लेकिन नौ साल का बेटा पति और चार साल की बेटी महिला के साथ रहेगी। इसके बाद महिला चार साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ ही चली गई, जबकि मायूस पति व अन्य परिजन उसके बेटे को लेकर घर लौट गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/