फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused has threatened to kill the president of the district cooperative bank in Meerut

खौफ: मेरठ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कहा- दो करोड़ की सुपारी ली है

Sun, 29 Aug 2021 02:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Aug 2021 02:35 AM IST
सार

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजकर छह मिनट पर उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि राकू दौराला का दोस्त राजस्थान से चंद्रपाल बोल रहा हूं। मैं गुर्जर हूं। मैंने तुम्हारे नाम की सुपारी ले ली है।

विज्ञापन
The accused has threatened to kill the president of the district cooperative bank in Meerut
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह के मोबाइल पर फोन कर हत्या की धमकी दी गई है। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि वह तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। हत्या के लिए दो करोड़ की सुपारी ली है। कल तुम्हारी हत्या कर दूंगा। चेयरमैन ने मामले की जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी और पल्लवपुरम थाने में दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम निवासी सहकारी बैंक के चेयरमैन ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजकर छह मिनट पर उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि राकू दौराला का दोस्त राजस्थान से चंद्रपाल बोल रहा हूं। मैं गुर्जर हूं। मैंने तुम्हारे नाम की सुपारी ले ली है। मारना तो तुम्हें पड़ेगा ही, तुम मुझसे बच नहीं पाओगे। इसके बाद चेयरमैन के साथ गाली-गलौज की गई। मनिंदर पाल सिंह ने एसएसपी और पल्लवपुरम थाना प्रभारी को जानकारी दी। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच कराएंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


12 मिनट में चार कॉल के बाद दहशत
चेयरमैन को 12 मिनट में चार बार कॉल कर धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम चंद्रपाल बताया, जबकि ट्रूकॉलर पर सुमनदा नाम लिखा आया। फोन काटने के बावजूद भी आरोपी कॉल करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जानते कौन है चंद्रपाल
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पहली बार उन्हें इस तरह की कॉल आई है। कॉल करने वाला कौन था, वह उसे नहीं जानते हैं, जिसका नाम ले रहा था उसके बारे में कुछ नहीं पता है। बार-बार वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

क्यों धमकाया, किसने दी सुपारी
सवाल है कि बैंक चेयरमैन को क्यों धमकाया गया। किसने दो करोड़ की सुपारी दी। जबकि उनका कहना है कि वह धमकी देने वाले को नहीं जानते। कॉल करने वाला बार-बार जान से मारने की धमकी देता रहा। 

पुलिस को सौंपा नंबर, जांच शुरू
चेयरमैन ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह पुलिस को सौंप दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed