फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF officers and police killed a badmash of one lakh prize in encounter at Muzaffarnagar

एक्शन में यूपी पुलिस: मुठभेड़ में किया एक लाख का इनामी ढेर, दूसरा बदमाश फरार

Tue, 25 Jun 2019 02:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
STF officers and police killed a badmash of one lakh prize in encounter at Muzaffarnagar
एसटीएफ और पुलिस ने एक लाख के इनामी को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर पुलिस और एसटीएफ मेरठ ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश कुख्यात आदेश को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

विज्ञापन


मरने वाला बदमाश आदेश पुत्र ब्रह्म सिंह भौराखुर्द का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जिले में कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा था। उसका भाई हरीश भी कुख्यात बदमाश है और उस पर भी दो लाख रुपए का इनाम है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस और एसटीएफ को उसके मीरापुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। सोमवार देर रात करीब 12 बजे थाना मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा गंगनहर पर कुतुबपुर झाल के पास पुलिस की आदेश और उसके साथी से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आदेश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। घायल आदेश को लेकर पुलिस जानसठ सीएचसी पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ एसटीएफ ब्रजेश सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। आदेश की काफी समय से मुजफ्फरनगर और बागपत पुलिस को तलाश थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed