फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stepfather had been sexually assaulted, narrated by 17-year-old teenager, painful Tales

सौतेला पिता करता रहा दुष्कर्म, 17 साल की किशोरी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां  

Sun, 26 Feb 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 26 Feb 2017 05:50 PM IST
सार

एसएसपी ऑफिस पर आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी 17 साल की किशोरी, सौतेले पिता पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप, माता-पिता की हो चुकी मौत, टीपीनगर क्षेत्र में बना रखा था बंधक
 

विज्ञापन
Stepfather had been sexually assaulted, narrated by 17-year-old teenager, painful Tales
image

विस्तार

मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पर आपबीती सुनाते हुए यह तीन माह की गर्भवती किशोरी बिलख पड़ी। किशोरी ने कहा कि उसके सौतेले पिता ने उसे बंधक बना रखा था। अब वह किसी तरह जान बचाकर पुलिस के पास आयी है। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा भी जताया है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके पैदा होने के तीन-चार साल बाद ही पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां ने मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद वह व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मेरठ आकर टीपीनगर क्षेत्र में किराये पर रहने लगा। पांच साल पहले उसकी मां की भी मौत हो गई। जिसके बाद सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने आरोप लगाया कि करीब चार साल पहले सौतेले पिता ने उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी। उस वीडियो क्लिप को दिखाकर सौतेले पिता ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही। कई बार उसने उसके चंगुल से भागने की कोशिश की। लेकिन उसे बंधक बनाकर रखा जाता। घर का ताला बंद कर रखा जाता था, ताकि वह निकल न सके। किशोरी ने दावा किया कि वह तीन माह की गर्भवती है, जब उसने अपनी मुंहबोली भाभी से बताया कि सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है, तो सौतेले पिता ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही धमकी देते हुए कहा कि किसी से इस बारे में जिक्र भी किया तो जान से मार दूंगा। जिसके बाद वह अपने सौतेले पिता से डर गई। 9 फरवरी को भी उसने डीएम ऑफिस और टीपीनगर थाने में एक तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से कहा कि वह बेसहारा है। यदि उसके सौतेले पिता पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कभी भी हत्या कर सकता है। एसएसपी ने महिला इंस्पेक्टर को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश देते हुए पीड़िता को महिला थाने भेज दिया।


कोट
किशोरी ने सौतेले पिता पर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। -जे. रविंदर गौड़, एसएसपी

एसएसपी ऑफिस पर आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी 17 साल की किशोरी, सौतेले पिता पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप, माता-पिता की हो चुकी मौत, टीपीनगर क्षेत्र में बना रखा था बंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed