फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sixteen peoples injured in conflict between the two sides at Saharanpur

सहारनपुर: दो पक्षों में संघर्ष, जमकर फायरिंग और 16 लोग घायल, आठ गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sixteen peoples injured in conflict between the two sides at Saharanpur
थाने में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के कुंडा कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुईं। संघर्ष में 16 ग्रामीण घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रधान पति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दोनों पक्षों की ओर से 15 लोगों पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र गंगोह के गांव कुंडा कलां में रमजान के समय मामूली बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव करा दिया। लेकिन ईद के बाद में दोनों ही पक्षों की रंजिश बढ़ गई। शुक्रवार को करीब शाम चार बजे आजाद अपने साथी के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। बाद में यह मारपीट में बदल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। पुलिस आजाद सहित दो लोगों को अपने साथ थाने ले आई। बाद में समझौते के प्रयास के चलते उसे छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस के छोड़ने के बाद जैसे ही वह गांव में पहुंचे। दोनों ओर के समर्थक लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। बाद में दोनों ओर से फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन

वहीं फायरिंग के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को लाठियां फटकाकर दौड़ाया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष के 38 वर्षीय फुल्लू, 55 वर्षीय मतलबू, 45 वर्षीय ममरेज, 29 वर्षीय शौकीन, 25 वर्षीय वाजिद, 20 वर्षीय भूरा, 24 वर्षीय खालिद, 27 वर्षीय प्रवेश, 50 वर्षीय इरशाद दूसरे पक्ष के 55 वर्षीय यामीन, 35 वर्षीय नौशाद, 50 वर्षीय मौहसीन, 32 वर्षीय गुलजार, 26 वर्षीय गोलू, 52 वर्षीय शौकीन सहित अन्य लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में शौकीन, वाजिद सहित चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने इरशाद पक्ष की ओर से प्रधान पति गुलफाम उसके भाई गुलजार, आजाद, मोहसीन नौशाद, साबिर, मिनना और दूसरे पक्ष की ओर से यामीन ने मतलूब, फुल्लू, ममरेज, शौकीन, इरशाद, प्रवेश, काला, कालू के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

इस घटना में पुलिस ने प्रधान पति गुलफाम, गुलजार, मोहसिन, नौशाद, मतलूब, फुल्लू, ममरेज और शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed