फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli bhajan singer family murder case: DNA report is confirm that himanshu sainis hair was found in vasundharas hand

गायक परिवार हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट में हुई ये पुष्टि, अब होगी बड़ी कार्रवाई, खौफनाक थी पूरी वारदात

Thu, 30 Jul 2020 01:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Shamli bhajan singer family murder case: DNA report is confirm that himanshu sainis hair was found in vasundharas hand
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी में सात माह पहले हुए भजन गायक अजय पाठक परिवार के चर्चित हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में वसुंधरा के हाथ में मिले बाल आरोपी हिमांशु सैनी के होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर कार में मिला अधजला शव अजय पाठक के बेटे भागवत का होने की भी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


शामली के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में 31 दिसंबर 2019 की शाम करीब चार बजे भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी वसुंधरा पाठक का शव उनके घर में मिला था। उन तीनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी जबकि देर रात में अजय के बेटे भागवत का शव पानीपत में टोल प्लाजा पर कार से अधजली हालत में पुलिस ने बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अजय पाठक के शिष्य हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को वसुंधरा के हाथ में बाल मिले थे। पुलिस ने वसुंधरा के हाथ में मिले बाल और आरोपी हिमांशु के बालों का सैंपल लेकर डीएनए जांच को लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा था। पुलिस को डीएनए की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: विवादों में घिरे सीओ का तबादला, उठे थे कई बड़े सवाल, अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित

इस कांड के विवेचक कर्मवीर सिंह ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट में वसुंधरा के हाथ में मिले बाल आरोपी हिमांशु सैनी के होने की पुष्टि हुई है। साथ ही डीएनए रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि कार में मिला शव अजय के बेटे भागवत का ही था। 

विवेचक कर्मवीर सिंह का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट इस कांड का साइंटिफिक साक्ष्य है, जो आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में मजबूत और विश्वसनीय साबित होगा।

वहीं एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अजय पाठक हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई है। मौके पर मिले बाल आरोपी हिमांशु के होने की पुष्टि हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed