यूपी: विवादों में घिरे सीओ का तबादला, उठे थे कई बड़े सवाल, अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सरधना सीओ जितेंद्र सरगम का तबादला हो गया है। उन्हें पीटीएस जालौन भेजा गया है। उनकी जगह पर जालौन पीटीएस में तैनात संजीव दीक्षित को मेरठ भेजा गया है। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि जितेंद्र सरगम के तबादले के लिए लखनऊ से फैक्स आ गया है। उन्हें जालौन पीटीएस में भेजा गया है। जितेंद्र सरगम कई विवादों में घिरे हुए थे।
सीओ सरधना जितेंद्र कुमार सरगम कई विवादों में घिरे हुए थे। सरधना से पहले दौराला सर्किल में तैनाती के दौरान भी उन पर आरोप लगे थे। बागपत से वह अपनी पत्नी को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे।
सीओ सरधना जितेंद्र सरगम कई दिनों से चर्चाओं में थे। दौराला सर्किल में तैनाती के दौरान अमंतास होटल मालिक को गिरफ्तार कर पिटाई की और मुकदमा दर्ज करने से पहले ही प्रेस वार्ता कर दी थी। जिस पर एडीजी और आईजी ने नाराजगी जताई थी। उसके बाद कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी सोनू ने सीओ जितेंद्र सरगम के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिसमें करोड़ों की कीमत की जमीन में बेवजह दबाव बनाने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: आखिर सीओ क्यों बना रहे कबड्डी एकेडमी? इसके पीछे बड़ा राज, उठ रहे कई सवाल
इसके बाद एसएसपी ने सीओ जितेंद्र सरगम को दौराला से हटाकर सरधना सर्किल भेज दिया था। इसके बाद जानकारी हुई कि सीओ जितेंद्र सरगम बागपत के वार्ड 15 से अपनी पत्नी वंदना चौधरी को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले जितेंद्र सरगम अपने गांव बसी कला में करीब एक करोड़ की लागत से कबड्डी एकेडमी बना रहे हैं। इसका खुलासा होने के बाद एडीजी के निर्देश पर बागपत की एलआईयू ने जांच पड़ताल की। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि जितेंद्र की पत्नी के पोस्टर चस्पा हो चुके हैं। इस मामले का संज्ञान ले लिया गया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
12 बदमाशों को किया ढेर
जिले में एनकाउंटर करने में सीओ जितेंद्र सरगम का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने मुठभेड़ में 12 शातिर अपराधियों को ढेर किया। 30 से ज्यादा अपराधियों के पैर में गोली मारी। वह कई अधिकारियों करीबी माने जाते हैं। एक के बाद एक आरोप भी उन पर लगे। जिसके चलते उनके खिलाफ जांच में बैठीं। दो जांच तो एसपी देहात गाजियाबाद नीरज जादौन कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/