फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on widowed woman in Bijnor of Uttar Pradesh

विधवा का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म, 'महिलाओं को बेचने का धंधा करते हैं ये लोग'

Fri, 23 Aug 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault attacked on widowed woman in Bijnor of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर जिले में एक विधवा का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसके तीन बच्चों की हत्या करने का डर दिखाकर दो लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि एक महिला सहित तीनों आरोपी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके धर्म परिवर्तन कराकर महिलाओं को बेचने का धंधा करते हैं। एसपी के निर्देश पर महिला समेत तीनों के खिलाफ शहर कोतवाली में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


यूपी: खेत में चारा लेने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन


गांव की एक महिला ने गुरुवार को एसपी संजीव त्यागी से शिकायत की है कि बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी की एक महिला समेत तीन लोग अपराधी प्रवृति के हैं। तीनों दूसरे संप्रदाय की युवतियों व महिलाओं को बहलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि ये लोग बहलाकर अपने मिलने वाले मौलवी के पास ले गए। बच्चों व महिला को हत्या का डर दिखाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। करीम व रिहान ने दुष्कर्म किया और देह व्यापार कराने के लिए उत्पीड़न भी कर रहे हैं। बुधवार की रात दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर महिला की आंख पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। कोई कार्रवाई करने पर बच्चों सहित उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग आ गए। तब आरोपी वहां से भागे। 

यूपी: किशोरी की वीडियो बनाकर की वायरल, गांव में हुई पंचायत, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे व दोनों बच्चों को बेचने की फिराक में लगे हैं। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed