यूपी: किशोरी की वीडियो बनाकर की वायरल, गांव में हुई पंचायत, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र में पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई छात्रा को गांव के ही तीन किशोरों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पकड़ लिया और अर्धनग्न करके एक वीडियो क्लिप भी बना डाली। मामला चार माह पुराना है। चार माह बाद एक किशोर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
वहीं मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। इसमें किशोर ने छात्रा से शादी करने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन छात्रा ने साफ इंकार कर दिया। छात्रा के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने चारों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसके बाद से चारों किशोर फरार हो गए।
दुष्कर्म व हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 55 हजार का जुर्माना
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जाता है कि घर में अकेले एक किशोरी थी, जो कक्षा 11 की छात्रा है। परिजनों की गैर मौजूदगी में छात्रा जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने चली गई। आरोप है कि गांव के तीन किशोरों ने पास के ही गांव के एक अन्य किशोर के साथ मिलकर गन्ने के खेत में छात्रा को पकड़ लिया और अर्धनग्न कर एक वीडियो क्लिप बना डाली। मामला चार माह पुराना है। दो दिन पूर्व चार किशोरों में से एक किशोर ने यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
इस मामले को लेकर किशोरों के परिजनों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया गया। गांव में पंचायत भी हुई। बाद में परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और चारों किशोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिक्षक ने फेल करने की धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/