फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim girl demand action against accused from SP in case of assault attack in Bijnor city

यूपी: खेत में चारा लेने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 23 Aug 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Victim girl demand action against accused from SP in case of assault attack in Bijnor city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी के बिजनौर जनपद में एक महिला ने गांव के चार युवकों पर उसकी बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह वह अपनी दो बेटियों के साथ खेत पर चारा लाने गई थी, तभी पीछे से गांव के ही चार युवक खेत पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि चारों युवक उसकी एक बेटी को जबरन खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और तमंचे के बल पर चारों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और उसकी दूसरी बेटी के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए आए, लेकिन आरोपियों ने तमंचे का डर दिखाकर उनको भी रोक दिया और पुलिस से शिकायत करने पर दूसरी बेटियों के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: आठ युवती व एक मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर चुका था मुठभेड़ में ढेर हुआ शकील, ऐसे हुआ खुलासा

महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेसहारा जानकर आरोपी कई बार उसके घर पर आकर उसकी बेटियों के साथ अश्लीलता और मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत कई बार थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed