{"_id":"577815d94f1c1bd04979b903","slug":"security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड को गोलियां मारकर बंदूक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड को गोलियां मारकर बंदूक लूटी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:15 AM IST
इंडाना बार के पास गार्ड पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में सरेआम अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलौरा निवासी मनोज कुमार पुत्र सतवीर सिंह (45) बीएसफ से रिटायर्ड फौजी है। वह दिन में शास्त्री नगर स्थित बैंक में और शाम को कैंट के इंडाना बार में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता है। शनिवार शाम वह बैंक से बाइक पर सवार होकर इंडाना बार जा रहा था। करीब 5.20 बजे कैंट एरिया में कुलवंत सिंह स्टेडियम के पास पीछे से आए बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश उसके कंधे पर लटकी दुनाली बंदूक छीनने लगे। विरोध करने पर दो बदमाशों ने अपनी पिस्टल निकालकर मनोज पर फायर झोंक दिए। एक गोली उसके हाथ और दूसरी पैर में लगी। इसके बाद बदमाश बंदूक लूटकर भाग गए। वहां मौजूद छात्र और अन्य लोग बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन वे तेजी से फरार हो गए।
लोगों ने घायल गार्ड को बेगमपुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ओमप्रकाश, एएसपी लालकुर्ती पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश कराई। एसपी सिटी ने अस्पताल जाकर गार्ड से जानकारी ली। एसओ लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गार्ड के परिजनों की ओर से जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बदमाशों के मुंह ढके थे
गार्ड ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने मुंह पर अंगोछा बांधा था, जबकि एक बदमाश ने हेलमेट पहना था। गार्ड ने संभावना जताई कि बदमाश पहले से ही उसके पीछे लगे थे।
कैंट में सुरक्षा पर सवालिया निशान
सरेआम हुई इस वारदात से छावनी क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गया है। सुरक्षा के लिहाज से कैंट एरिया में चेकिंग व्यवस्था भी काफी अधिक होती है, बावजूद बदमाश बिना नंबर की बाइक से घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।