फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schoolgirl committed suicide by consuming poison in Baghpat and a suicide note recovered

मनचलों से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने खाया नशीला पदार्थ, मौत, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात

Fri, 21 Jun 2019 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl committed suicide by consuming poison in Baghpat and a suicide note recovered
एएसपी रणविजय सिंह - फोटो : social media

यूपी के बागपत शहर में मनचलों से परेशान कक्षा 11वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा चार दिनों से अपनी ननिहाल में आई हुई थी। बुधवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की थी। छात्रा के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए।

विज्ञापन


गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती थी। चार दिन पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में छुट्टी काटने के लिए आई थी। आरोप है कि बिचपड़ी गांव के रहने वाले अभिषेक (18) और गौरव (18) छात्रा से छेड़छाड़ करते थे और कई दिन से परेशान कर रहे थे। बुधवार रात दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को आहत छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक और गौरव के खिलाफ धारा 306, 458, 376, 511 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंकों से पास हुई थी छात्रा
छात्रा के पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। हाईस्कूल की परीक्षा में उसने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। कभी-कभी ननिहाल में आती थी। गांव में उसके नाना-नानी ही रहते थे। चार दिन पहले अपने आठ साल के भाई के साथ ननिहाल में आई थी। उससे हर रोज बात होती थी। कई बार उसने मनचलों की हरकतों के बारे में भी बताया था। उसके पिता प्राइवेट चिकित्सक है।

सुसाइड नोट में अंकित का भी जिक्र
मृतक छात्रा के कपड़ों से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में छात्रा ने अंकित नामक युवक का जिक्र करते हुए लिखा है कि अंकित ने उसे बदनाम कर दिया है। वह अभिषेक और गौरव का दोस्त है। इस बदनामी को वह सहन नहीं कर सकती। इसलिए आत्महत्या कर रही है।

एंटी रोमियो टीम का अब नहीं खौफ
जिले में युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। मनचले रास्ते में आते-जाते युवतियों को परेशान करते हैं। जनपद में मनचलों को सबक सिखाने के लिए 11 एंटी रोमियो टीमों का गठन किया गया था। लेकिन इसके बाद भी मनचलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज तक एंटी रोमियो टीम ने एक भी मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। टीम मनचलों को चेतावनी देकर ही छोड़ देती है। अब एंटी रोमियो टीम का कोई खौफ नहीं है। कभी भी टीम दिखाई नहीं देती है। छात्राएं बदनामी के डर से घर पर भी नहीं बताती। इस कारण मनचलों की हिम्मत बढ़ती चली जाती है।

बुधवार रात दोनों पक्षों ने कर लिया था समझौता : एएसपी
एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात अभिषेक और गौरव को ग्रामीणों ने छात्रा के घर से पकड़ा था। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। थाने में दोनों पक्षों में आपस में समझौता भी कर लिया था। लेकिन घर जाने के बाद छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें अंकित का भी जिक्र है। पुलिस अंकित को भी आरोपी बनाएगी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी रोमियो टीमें जगह-जगह तैनात रहती है। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed