{"_id":"5c730739bdec22090f3fcd49","slug":"sarashem-daka-in-shastri-nagar-the-merciless-murder-of-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में सरेशाम डाका, व्यापारी की निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास्त्रीनगर में सरेशाम डाका, व्यापारी की निर्मम हत्या
Mon, 25 Feb 2019 02:36 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेगमपुल पर दस किलो सोना लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि रविवार सरेशाम बदमाशों ने 252/6 शास्त्रीनगर के पाश इलाके में डकैती को अंजाम देेते हुए मोहित मदान (38) की हत्या कर दी। उस समय उनके पिता किराना स्टोर पर थे, मां सेंट्रल मार्केट के पास सब्जी खरीदने गई थीं। हत्या के बाद भाजपा विधायक और व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये। व्यापारी अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 निवासी मोहित मदान पुत्र मनोहर लाल मदान भाजपा से जुड़े हुए भी थे। उनकी भगत सिंह मार्केट स्थित शाहपीर गेट पुलिस चौकी के पास कास्मेटिक और किराना की थोक की दुकान है। मां चंचल उर्फ रानी सब्जी लेने गईं थीं और पिता किराना स्टोर पर थे। मोहित की पत्नी पत्नी शिखा सेंट पैट्रिक्स स्कूल में शिक्षिका हैं और वह स्कूल के टूर पर गोवा गई हुईं हैं। शाम चार बजे मोहित अपने किराना स्टोर से पिता से यह कहकर घर से निकले थे कि बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जाना है। शाम छह बजे मोहित घर पर अकेले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। जिसके बाद रिमोट से मुख्य गेट खुलवाया गया। मोहित को कब्जे में लेकर चाबी से सेफ का लॉकर खुलवाया और दो लाख रुपये, लाखों की ज्वैलरी, घड़ी और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर मोहित के हाथ पैर बांधे और घर में स्टोर में फांसी पर लटकाकर मार डाला। मां कंचन घर आईं तो सामान इधर उधर बिखरा मिला। पहले चोरी, और फिर अपहरण की सूचना दी गई। बाद में अंदर के कमरे में देखा तो मोहिता का शव लटका था। एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडे फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा कर दिया और खुलासे की मांग की। मोहित की पत्नी के लौटने पर रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन