{"_id":"57bdfd304f1c1b8811d4f533","slug":"sapa-netri-ne-ki-12-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री ने की 12 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेत्री ने की 12 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम निवासी महिला ने खुद को सपा नेत्री और एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर लखनऊ में ज्वैलर्स को 12 लाख का चूना लगा दिया। ज्वैलरी खरीदने के दौरान महिला द्वारा दिए गए चेक बाउंस होने पर ज्वैलर्स ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला के घर पर दबिश दी तो वह फरार मिली। तलाशी में पुलिस को ज्वैलरी बरामद हो गई है। पुलिस नौकर को हिरासत में लेकर लखनऊ चली गई।
पल्लवपुरम फेज दो के सीएल पॉकेट मकान संख्या-10 में मंजू चौहान परिवार के साथ रहती हैं। बताया गया कि महिला खुद को सपा नेत्री बताती है। कुछ दिन पहले महिला ने लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित ज्वैलर्स के यहां 12 लाख की ज्वैलरी खरीदी। दुकान मालिक ने चेक के बजाय नकद भुगतान मांगा तो महिला ने खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर उसे बातों में फंसा लिया।
ज्वैलर्स ने जब चेक बैंक में दिया तो वह बाउंस हो गया। ज्वैलर्स ने संपर्क साधा तो महिला ने उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। इस पर ज्वैलर्स ने हजरत गंज थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को लखनऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ सीएल पाकेट में सपा नेत्री के मकान पर छापा मारा। मकान में नेत्री की बेटी और नौकर मिले, जबकि नेत्री फरार मिली। पुलिस ने मकान में तलाशी ली तो ज्वैलरी बरामद हो गई। पुलिस ने बेटी को छोड़ दिया और नौकर को हिरासत में लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन
कई कद्दावर नेताओं की करीबी है सपा नेत्री
मोदीपुरम। पुलिस के अनुसार सपा नेत्री ने अपना नाम मंजू चौहान से बदलकर नीतू चौहान रख लिया है। इससे पहले भी वह सदर बाजार में ज्वैलर्स के साथ धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुकी है। महिला कई नेताओं को अपना करीबी बताती है। इसी के चलते वह ठगी कर लेती है।