फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roberry ifrom lady

युवती से लूट

Wed, 22 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 22 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
roberry ifrom lady
मौके से पकड़े गए लुटेरे और उनकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने मंगलवार दोपहर एक युवती से मोबाइल और पर्स लूट लिया। नौचंदी थाने की पुलिस और लोगों ने बदमाशों का पीछा किया।  आधा किमी की दूरी पर पुलिस की गाड़ी से टकराकर दोनों बदमाश सड़क पर गिर गये। इस लोगों ने उनकी धुनाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों को नौचंदी थाने भेज दिया। पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि तीन दिन से पशु कटान बंद होने के कारण उन्होंने लूट की योजना   बनाई थी।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर पांच निवासी महेश चंद गुप्ता की बेटी कनिका गुप्ता इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार दोपहर कनिका एक संस्थान में इंटरव्यू देने अपने घर से निकली थी। सेंट्रल मार्केट के पीछे रंगोली तिराहे पर लाल रंग की बाइक पर आये दो युवकों ने कनिका से मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में 1400 रुपये थे। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोग दौड़ने लगे। इस बीच पीछे से गश्त कर रहे नौचंदी थाने के एसएसआई मोहन सिंह भी पहुंच गये। पुलिस ने भी उनका पीछा शुरू कर दिया। बाइक सवार लुटेरे सेंट्रल मार्केट का चक्कर काटकर डी ब्लॉक की तरफ भागने लगे। इस बीच सामने से आ रही कार को बचाने के लिए जैसे ही लुटेरों ने कट मारा, तो पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी से टकराकर गिर गये। बाइक पर पीछे बैठा युवक व्यापारी के घर में घुस गया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा भी पहुंच गए।
विज्ञापन

दो बार पलटने से बची बोलेरो
लुटेराें का पीछा करने के लिए नौचंदी थाने की बोलेरो दो बार मोड़ पर पलटने से बची। एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि ऐसा लगा रहा था कि जैसे फिल्म की शूटिंग के लिए गाड़ी दौड़ रही हो। पुलिस ने बताया कि परवेज दो माह पहले भी लूट में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed