{"_id":"a7a41f03149422d8aaf7044ad743f848","slug":"robbery-in-rohata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा में पशु व्यापारी के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहटा में पशु व्यापारी के घर डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 29 Sep 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा गांव में रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने पशु व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश अलमारी में रखे दस लाख रुपये, 90 तोले सोने और तीन किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। पीड़ित ने करीब तीस लाख रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर लूट का मुकदमा दर्ज किया।
रोहटा निवासी शहजाद पुत्र मेहर इलाही पशुओं की खरीद-फरोख्त और दूध का कारोबार करता है। उसका कारोबार वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में है। रविवार रात शहजाद और उसके भाई यूनुस का परिवार घर में अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। करीब 11 बजे किसी ने शहजाद के कमरे का दरवाजा खटखटाया। शहजाद ने दरवाजा खोला तो बाहर खडे़ करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश उस पर टूट पड़े। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद बदमाशों ने शहजाद की पत्नी शमा और तीन बच्चों, यूनुस व उसकी पत्नी नरगिस, शहजाद की तीन बहनों और बहनोई असलम और मां पाकीजा को कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश घर खंगालने में जुट गए। शहजाद ने बताया कि बदमाश तीन अलमारियों में रखे दस लाख रुपये, 900 ग्राम सोने के छह सेट, दस जोड़ी कंगन, दस सोने की चेन, हसली, हाथफूल, दस जोड़ी कानों के झुमके और कुंडल के साथ ही करीब तीन किलो चांदी के जेवरात लूट ले गए। शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।