{"_id":"58f278214f1c1b1c11cf63ff","slug":"robbery-in-garment-business-man-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े डाका, लाखों के जेवरात लेकर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े डाका, लाखों के जेवरात लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की समर कॉलोनी में शनिवार दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर डकैती को अंजाम दे डाला। करीब 15 मिनट में बदमाश 25 हजार रुपये और करीब चार लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
समर कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी मौ. अशफाक व्यापार के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ है। सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी इमराना और दो बेटियां गुलफ्शा और शानू घर पर थीं। इस बीच बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने अशफाक का नाम लेकर गेट खुलवाया। इमराना के गेट खोलते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी से तमंचा सटा दिया। इमराना कुछ समझ पाती अन्य दो बदमाशों ने गुलफ्शा और शानू पर भी तमंचा तानते हुए शोर न मचाने को कहा। इस बीच दो नकाबपोश बदमाश मुख्य गेट पर अंदर की तरफ खड़े रहे।
विज्ञापन
मुंह में ठूंसा कपड़ा
इमराना ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों बेटियों के हाथ पैर बांधकर स्टोर रूम में बंधक बना लिया।
ज्वैलरी उतरवा ली
बदमाशों ने इमराना और दोनों बेटियों से सोने की ज्वैलरी उतरवा ली। उसके बाद सेफ में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात कब्जे में ले लिए।
शटर उठा तो भागे बदमाश
घर के पास वेल्डर ने दुकान खोलने के लिए शटर उठाया तो बदमाश सामान समेटकर घर के पीछे की गली से बाइक लेकर फरार हो गए।
डकैती का शोर मचा
कुछ देर बाद बंधनमुक्त होकर बेटियों ने डकैती का शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वारदात के करीब आधा घंटे बाद ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची।
डकैती लूट में लिखी
इमराना ने करीब पांच लाख का सामान जाना बताकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने तीन बदमाश बताकर लूट का केस दर्ज किया है।
रेकी के साथ वारदात
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने रेकी के साथ घटना को अंजाम दिया है। बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के थे। दो बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। जिन्हें पता था कि व्यापारी घर से बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन
सीमा विवाद में उलझाया मामला
समर कॉलोनी का हिस्सा लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में भी आता है। लेकिन व्यापारी का मकान ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आता है। पहले ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामला लिसाड़ी गेट क्षेत्र का बताकर टरकाने की कोशिश की। जिस पर लोगों ने हंगामा कर एसपी सिटी से शिकायत की बात कही तो ब्रह्मपुरी पुलिस ने उन्हें शांत कराया।