फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road holdup kar loot

रोड होल्डअप कर 8 लोगों को लूटा

Sat, 20 Aug 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 20 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
road holdup kar loot
लूट के शिकार पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
 लावड़-अंदावली मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने रोड होल्डअप को अंजाम दे डाला। तीन कैंटर चालकों समेत आठ लोग से बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर एक कैंटर चालक को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से हिंदुस्तान लीवर कंपनी का सामान लेकर तीन कैंटर हैदराबाद जा रहे थे। लावड़ चौकी पुलिस ने तीनों कैंटरों को अंदावली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया था। इस दौरान बदमाशों ने सड़क बंद कर तीनों कैंटर ड्राइवरों को कब्जे में कर लूटपाट मचानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली कैंटर ड्राइवर जुबैर निवासी भरतपुर को लग गई। फायरिंग होते ही एक कैंटर का चालक खेतों की ओर दौड़ पड़ा और कंट्रोल रूम को मोबाइल से सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर इंचौली एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कैंटर चालकों से नैजुल से 12 हजार रुपये, फारूक से 25 हजार रुपये, बशीर से 23 हजार रुपये लूटे। इनके अलावा पांच राहगीरों से भी बदमाशों ने लूटपाट की है। जिन्हें पुलिस ने मौके से भगा दिया। वहीं, कंट्रोल रूम की सूचना के बावजूद लावड़ पुलिस चौकी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की सुरक्षा दांव पर
कस्बे में दस दिवसीय रक्षाबंधन मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो चुका है। पहले ही दिन चौकी से चंद कदम की दूरी पर रोड होल्ड अप की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। ऐसे में मेले में दूरदराज से आए दुकानदारों और लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मेला बताकर रूट डायवर्जन तो कर दिया। लेकिन मार्ग पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नही किए। न ही पुलिस पिकेट तैनात की।

जीप खराब, बदमाश फरार
कंट्रोल रूम की सूचना पर दौराला पुलिस ने कैंटर चालक के मोबाइल पर कॉल की तो सही आवाज नही आ रही थी। थाने के चालक ने आवाज सुनने के लिए काली नदी के पास जीप धीमी की तो वह झटके से बंद हो गई। काफी देर बाद पुलिसकर्मी दूसरी जीप से मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।


तो गोली मार देंगे
तीनों कैंटर ड्राइवरों ने बताया कि बदमाश बार-बार धमकी दे रहे थे कि अगर मुंह खोला तो गोली मार देंगे। इसी दौरान जुबैर ने थोड़ी हिम्मत जुटाई तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed