{"_id":"8257fed3e9db8bde6f8ecb538d8b5613","slug":"road-accident-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के मंसूरपुर बाईपास पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में संयुक्त व्यापार मंडल मेरठ के शहर अध्यक्ष समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मरने वालों में व्यापारी नेता का कारोबारी पार्टनर और फुफेरा भाई भी शामिल हैं। चारों लोग कार से बरेली जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वाले तुरंत रामपुर के लिए रवाना हो गए।
लिसाड़ी गेट स्थित बर्फखाना मोहल्ला निवासी हाजी दिलशाद इलाही (42) पुत्र नूर इलाही अपने कारोबारी साथी शाहिद खां (40), नदीम और फुफेरे भाई रिजवान (18) के साथ कार से मंगलवार को बरेली जा रहे थे। रामपुर पहुंचने के बाद कार बाईपास स्थित अलीनगर शुमाली गांव के पास पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी।
जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दिलशाद और शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। रामपुर पुलिस घायल रिजवान और नदीम को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां रिजवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मेरठ पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। हाजी दिलशाद संयुक्त व्यापार मंडल मेरठ के शहर अध्यक्ष थे। जिसके चलते व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी रामपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेल्सटैक्स विभाग ने पकड़ी थी गाड़ी
हाजी दिलशाद के बेटे शाकिर ने बताया कि उनका रेडीमेड कपड़ों और जूतों का शोरूम लिसाड़ी गेट चौपले पर है। शाहिद खां रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबार में उनके पार्टनर थे जबकि रिजवान रिश्ते में फुफेरा भाई लगता था। उनका बरेली में कपड़ों से भरा ट्रक आना था। जोकि बरेली में सेल्सटैक्स विभाग ने पकड़ लिया था। मामले को सुलझाने के लिए मंगलवार सुबह दिलशाद अपने तीनों साथियों के साथ कार से बरेली कपड़ों का बिल लेकर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
किस वाहन ने मारी टक्कर, सस्पेंस
कार में किस वाहन ने टक्कर मारी। इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद कार में चारों लोग काफी देर तक फंसे रहे। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। वो कौन सा वाहन था, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने लगाया बाईपास पर जाम
रामपुर। बाईपास पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बाईपास पर गांव के आगे कोई डिवाइडर नहीं है। इसकी वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। यहां लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी है। ग्रामीणों ने यहां जाम लगाकर एनएचएआई अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
तीन महीने बाद ही बेटी की है शादी
दिलशाद चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी शाहीन का निकाह तीन महीने बाद होना है। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। खुशी से पहले परिवार में मातम छा गया।
पदाधिकारियों ने दुख जताया
शहर अध्यक्ष हाजी दिलशाद इलाही की मौत के बाद मंडल के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंडल अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने बताया कि लखनऊ से संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी ने फोन कर दुख व्यक्त किया है। जबकि प्रदेश प्रभारी सूर्यकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री चिन्मय भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष पीयूष वशिष्ठ, लालकुर्ती व्यापार मंडल अध्यक्ष अशफाक कुरैशी सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।