फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired fighter shot uncle's assassination

रिटायर्ड फौजी ने चाचा की गोली मारकर हत्या की  

Sun, 03 Sep 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
Retired fighter shot uncle's assassination
रिवाल्वर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 दादरी गांव में शनिवार देर शाम एक रिटायर्ड फौजी ने मामूली विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी विजयपाल (55) की शादी नही हुई थी। वह अपने भतीजे अमित के साथ उसके घर में रहता था। बताया गया है कि विजयपाल की दूसरे भतीजे विनोद पुत्र मुन्ना से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। शनिवार देर शाम विजयपाल घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां से विनोद निकला। इसी दौरान दोनों में कमेंट को लेकर फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद विनोद ने लाइसेंसी पिस्टल को चाचा विजयपाल के पेट से सटाकर गोली चला दी। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विनोद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मामले की जानकारी ली। विजयपाल के रिश्तेदार सतीश ने दौराला थाने पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दौराला धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद रिटायर्ड फौजी है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed