{"_id":"58dc11ac4f1c1be14b63e70c","slug":"rape-attempt-with-student-gave-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर लगाया ऑक्सीटोक्सिन का इंजेक्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर लगाया ऑक्सीटोक्सिन का इंजेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचौली थाना क्षेत्र में एक दूधिया ने मंगलवार देर शाम 12 साल की एक छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को ऑक्सीटोक्सिन का इंजेक्शन लगा दिया। इस बीच छात्रा की मां घर पहुंची तो आरोपी ने छात्रा की मां से मारपीट कर दी। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव निवासी दूधिया अतुल एक किसान के घर पशुओं का दूध निकालने पहुंचा था। छात्रा घर पर अकेली थी जबकि उसकी मां पड़ोस में गई थी। दूधिया ने छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की तो उसने विरोध करते हुए आरोपी से हाथापाई कर दी। आरोप है कि दूधिया ने भैंस को लगाने वाला इंजेक्शन किशोरी के शरीर में घोंप दिया। किशोरी का शोर सुनकर उसकी मां घर पहुंची तो आरोपी ने महिला की भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ लगती देख आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विकास जायसवाल के अनुसार पीड़ित छात्रा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी अतुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दूधिया ने दो साल पहले भी गांव में ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि दूधिया ने छात्रा से छेड़छाड़ कर हाथापाई की थी। इंजेक्शन लगाने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन