{"_id":"58c19cc54f1c1b0f3bdc4778","slug":"rape-attempt-six-year-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला उजागर, FIR दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला उजागर, FIR दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपी नगर थानाक्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले 13 साल के किशोर पर लगाया गया है। तीन दिन से चल रही सुलह की कोशिशों के बीच बच्ची के परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने बताया कि बीती 6 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उनकी बच्ची को घर की छत पर ले गया था। इस बीच बच्ची के चीखने पर परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया था। आरोप है कि किशोर के परिजनों और मोहल्ले के कुछ लोगों ने लोकलाज का हवाला देकर बच्ची के परिजनों पर कोई कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। लेकिन बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों ने टीपी नगर थाने पहुुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक का कहना है कि परिजनों ने शिकायत की है। लेकिन तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन