फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rap in meerut

शराब का अवैध कारोबार रोकने पर हुई हैवानियत

Thu, 01 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
rap in meerut
महिला को दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र घुमाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला ने आरोपी को अवैध शराब बेचने और सट्टेबाजी करने से रोका था। इसी बात से नाराज आरोपी ने पहले जमकर शराब पी और फिर हैवानियत पर उतर आया। उधर, पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि आरोपी छग्गन सिंह दबंग है। अवैध शराब का कारोबार और सट्टा उसका पेशा है।

जिसका उसकी मां विरोध करती थी। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि घटना वाले दिन महिला ने छग्गन को चेतावनी दी थी कि वह अवैध शराब बेचना और सट्टेबाजी बंद नहीं करेगा तो पुलिस में शिकायत करेगी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पहले शराब पी और फिर शराब के नशे में पीड़ित महिला के घर पहुंच गया। आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी मां से दुष्कर्म किया। दबंगई दिखाते हुए महिला को मोहल्ले में निर्वस्त्र करके घुमाया। आरोपी की दबंगई के सामने पूरा मोहल्ला खामोश बना रहा। महिलाओं ने बताया कि आरोपी के जाने के बाद उन्होंने उसे पहनने के लिये कपड़े दिए थे।
विज्ञापन


अपहरण की उड़ी अफवाह
पीड़ित महिला की अफवाह उड़ने से हड़कंप मच गया। महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने की सूचना पर मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने शोभापुर पुलिस चौकी को घेर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के कोर्ट में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दुष्कर्म और हत्या में जा चुका है जेल
आरोपी इससे पहले भी दुष्कर्म और ट्रिपल मर्डर के मामले में जेल जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार छह साल पूर्व उसने फाजलपुर में ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला का रेप किया था। विरोध करने पर उसके पति, बच्चे व महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कंकरखेड़ा थाने में प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज है। वह क्षेत्र में पूूरी दबंगई करता था। यही वजह है कि लोग उसके खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं।

कोर्ट में महिला ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

बुधवार को कंकरखेड़ा थाना इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला को कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार राणा ने बताया कि महिला ने बयान दिया कि आरोपी छग्गन सिंह ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला ने निर्वस्त्र करके घुमाने की बात बयान में नहीं की।


आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम

घटना के 24 घंटे के बाद भी कंकरखेड़ा पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर, उसकी लोकेशन भी पता नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाकर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक वह गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed