फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajasthan Police got attacked in Meerut

किठौर में राजस्थान पुलिस पिटी, थाने पर पथराव

Sat, 19 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police got attacked in Meerut
एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में किठौर में दबिश देने आयी राजस्थान पुलिस से लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मशक्कत करते हुए नामजद एक आरोपी और वारदात में प्रयुक्त एक कैंटर को बरामद कर लिया। जिस पर बवाली लोगों ने किठौर थाने पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक राजस्थान पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो चुकी थी। इसकी जानकारी पर लोगों ने एक दरोगा से हाथापाई करते हुए थाने की जीप तोड़ दी और आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने 15 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर इलाके में 11 दिसंबर को मोबाइल और एलसीडी के गोदाम में बदमाशों ने चोरी की थी। पुलिस जांच में इस वारदात में किठौर के शाहजमाल गांव निवासी भूरा समेत कई लोगों का नाम सामने आया था। जिनकी तलाश में तीन दिन से राजस्थान पुलिस ने किठौर में डेरा डाला हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात राजस्थान पुलिस ने शाहजमाल गांव में दबिश देकर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के कुछ मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली। इसकी जानकारी लगने पर भूरा के परिवार ने भीड़ एकत्र कर ली।
विज्ञापन


लोगों ने राजस्थान पुलिस से मारपीट कर दी, लेकिन पुलिस आरोपी भूरा को लेकर वहां से रवाना हो गई। शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस पर हमला करने और आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मकसद से लोगों ने किठौर थाने पर धावा बोल दिया। लोगों ने किठौर थाने में पुलिस से मारपीट करते हुए जमकर पथराव किया। राजस्थान पुलिस के साथ दबिश देने गए दरोगा संदीप यादव से हाथापाई तक कर दी। भूरे को राजस्थान पुलिस ले गई, इतना सुनते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगाें ने सरकारी जीप में तोड़फोड़ करते हुए थाने में आगजनी की कोशिश कर दी। जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर हुआ केस:

थाने में मारपीट और पथराव करने के मामले में दरोगा संदीप यादव की तहरीर पर डॉ. नासिर, जावेद, आजाद, आबाद , नासिर, नफीस, साजिद, भूरे, आबिद, राशिद, नूर मोहम्मद, तारिक, जानू, वाहिद और परवेज समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है।


बाल-बाल बचा दरोगा
इंस्पेक्टर किठौर सुमेर सिंह यादव ने बताया कि बवाल के दौरान एक युवक ने दबिश की टीम में शामिल किठौर थाने के दरोगा संदीप यादव के सिर पर डंडे पर प्रहार कर दिया। दरोगा पर प्रहार देख वहाँ मौजूद एक फरियादी ने उसका डंडा पकड़ लिया, जिससे वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed