फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police was searching for six months, married to boyfriend and reached the police station

6 माह से पुलिस कर रही थी तलाश, प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची

Tue, 21 May 2019 04:32 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 21 May 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Police was searching for six months, married to boyfriend and reached the police station
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना पुलिस जिस अपहृत युवती को छह माह से तलाशने में जुटी थी सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ मेडिकल थाने पहुंची। युवती ने पुलिस से कहा कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है, उसके पति को परेशान न किया जाए। इस दौरान युवती अपने पति को लेकर थाना परिसर में बने मंदिर में पहुंची और पुजारी से आशीर्वाद लिया। पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती दो अक्तूबर 2018 को प्रेेमी के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने आरोपी शुभम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। युवती के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग करते हुए युवती की बरामदगी की मांग कर रहे थे, लेकिन युवती और उसके प्रेमी का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को वह युवती अपने प्रेमी के साथ मेडिकल थाने पहुंची। इस दौरान दौरान युवक के परिजनों ने युवक से कहा कि वह थाने से अलग हो जाए, क्योंकि मुकदमा दर्ज है। बाद में युवती ने एसओ मेडिकल कैलाश चंद से कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। वह बालिग है। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति के परिजनों को परेशान कर रही है। जिसके बाद महिला पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल कराया। एसओ मेडिकल का कहना है कि मंगलवार को कोर्ट में युवती के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बाइक पर मेडिकल कराने लेकर पहुंची पुलिस
मेडिकल पुलिस युवती का मेडिकल कराने बाइक पर लेकर पहुंची। बाइक पर पुरूष सिपाही के साथ एक महिला कांस्टेबल भी साथ में थी। इस दौरान थाने में युवक शुभम के परिजनों का भी जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed