फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police ki laaparvaahi se gaye

पुलिस की लापरवाही से गई अपहृत बच्चे की जान

Sun, 18 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 18 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
police ki laaparvaahi se gaye
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आठ साल के मासूम गोलू की जान पुलिस की लापरवाही से गई। बुधवार से शुक्रवार रात के बीच बच्चे के परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी गई। दो आरोपी कब्जे में भी आ गए। लेकिन इस मामले की गंभीरता को नहीं समझ पायी। जब तक सक्रिय हुई, आरोपी बच्चे की हत्या कर चुके थे।
विज्ञापन

सिंधावली गांव निवासी किसान आनंद के बेटे गोलू उर्फ निर्विष्ट का बुधवार को अपहरण हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने आनंद के पड़ोसी सौरभ और रिंकू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर गोलू की लाश गांव के खेत से बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए उन्होंने गोलू का अपहरण किया था। गोलू के परिजन और ग्रामीण जंगल में गोलू की सरगर्मी से तलाश कर रहे थे। पकड़े जाने के डर से हमने गोलू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर वापस आकर ग्रामीणों के साथ उसे ढूंढने का बहाना कर रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षित मिल जाता गोलू
आरोपियों ने बताया कि वे बुधवार से ही परिजनों के साथ हमदर्दी जताकर बच्चे की तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम तक गोलू जिंदा था। शाम करीब पांच बजे गोलू की तलाश करते परिजन और ग्रामीण उस ईख के खेत में पहुंच, जहां पर गोलू बंधक था। तभी आरोपियों ने ग्रामीणों को यह कहकर रोक दिया था कि इस खेत में पानी भरा हुआ है, यहां पर गोलू नहीं हो सकता। यदि ग्रामीण इस पर ध्यान न देते तो शायद गोलू सुरक्षित मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश
इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में बच्चे का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों सौरभ और रिंकू को जेल भेज दिया।

एक कॉल ने पकड़वाए आरोपी
आरोपी सौरभ ने अपनी भाभी ज्योति के मोबाइल में नया सिम डालकर फिरौती मांगने के लिए गोलू के चाचा आदेश को कॉल की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने ज्योति को हिरासत में लिया। पूछताछ में ज्योति ने सौरभ का नाम बताया। सख्ती से पूछताछ हुई तो सौरभ और रिंकू ने पुलिस को सारी बात बता दी। शनिवार को ज्योति को छोड़ दिया गया।

इंसाफ तो हम खुद करेंगे
पुलिस से शुक्रवार दोपहर ही आरोपी सौरभ और रिंकू को उठाया था। शाम सात बजे सौरभ ने वारदात कबूल कर ली। लेकिन पुलिस ने शव को बरामद करना मुनासिब नहीं समझा। क्योंकि ग्रामीणों में दोनों आरोपियों के प्रति गुस्सा था, वह कुछ भी कर सकते थे। पीड़ित परिवार तो पहले ही धमकी दे चुका था कि आरोपी हमें दे दो, हम खुद ही इंसाफ कर देंगे। हालात को देखते पुलिस ने रात एक बजे बच्चे का शव बरामद किया।


इस मासूम ने क्या बिगाड़ा था
गोलू के पिता आनंद और मां बबली का रो रोकर बुरा हाल था। वह बिलखते हुए कह रहे थे कि इस मासूम ने भला किसका क्या बिगाड़ा था। वह तो कुछ जानता भी नहीं था। पैसा मांगा था तो इंतजार करते। उनको 50 लाख रुपया देते। कहीं से बंदोबस्त करने का टाइम तो देते। बच्चे को मारने की क्या जरूरत थी। हमारी तो खुशियां ही छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed