फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has revealed of Pravindra murder case and Wife and mother-in-law got killed by giving betel nut in Meerut

हत्याकांड: पत्नी और सास ने सुपारी देकर कराई प्रविंद्र की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, खौफनाक थी पूरी वारदात

Thu, 19 Aug 2021 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 10:41 PM IST
सार

एसपी देहात ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जानी क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी प्रविंद्र कुमार की चार अगस्त को खेत में जाते समय शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Police has revealed of Pravindra murder case and Wife and mother-in-law got killed by giving betel nut in Meerut
पत्नी और सास समेत पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध के चलते पत्नी नीतू और सास बबली ने बड़ौत बागपत निवासी रिश्तेदार शुभम को सुपारी देकर प्रविंद्र की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड में प्रविंद्र की पत्नी और सास सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जानी क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी प्रविंद्र कुमार की चार अगस्त को खेत में जाते समय शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रविंद्र के भाई संदीप की तहरीर पर जानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन की। इसमें प्रविंद्र की पत्नी नीतू और सास बबली निवासी सल्लाखेड़ी तितावी मुजफ्फरनगर के मोबाइल नंबर ट्रेस हो गए। सर्विलांस से लोकेशन लेकर दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि इस हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी रिश्तेदार शुभम निवासी बड़का रोड इदारा मस्जिद के पास बड़ौत को दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं ने बताया कि प्रविंद्र जादूटोना (तंत्र क्रिया) करता था। इसके चलते उनके घर पर महिलाओं का आना जाना था। नीतू ने आरोप लगाया कि पति के कई महिलाओं से संबंध थे। इसकी वीडियो कई बार उससे बनवाई गई। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर नीतू मायके चले गई थी। उसने पति के कारनामे बबली को बताए। मां-बेटी ने रिश्तेदार शुभम को बुलाया और प्रविंद्र की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दे दी। शुभम ने अपने दोस्त आकाश सिंह और विनीत निवासी सादतपुर जोनमाना बड़ौत को प्लान में शामिल किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को मरवाने के लिए टिकरी आई थी नीतू 
पति प्रविंद्र को मरवाने के लिए नीतू दो महीने पहले ससुराल टिकरी आई थी। वह पति के साथ रहने लगी और उसके जुर्म सहने लगी। नीतू पति को मरवाने की प्लानिंग अपनी मां के साथ बना चुकी थी। प्रविंद्र कब घर से जाता है, यह जानकारी वह शुभम को देती थी। शुभम भी रेकी करने के लिए टिकरी गांव में आया था। वारदात वाले दिन नीतू ने ही शुभम को फोन करके बुलाया था। शुभम अपने दोनों दोस्तों के साथ टिकरी आया था। टिकरी में पहले तीनों दोस्तों ने शराब पी। तभी प्रविंद्र वहां से गुजर रहा था। तीनों ने नेक गांव जाने का रास्ता पूछने की बात कहकर उसे रोक लिया था। फिर गोली मारकर हत्या की गई।

सर्विलांस टीम को मिले थे अहम सुराग
इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा पुलिस टीम के साथ हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटे थे। सर्विलांस की टीम भी गांव में जांच करने पहुंची थी। इसमें पत्नी नीतू, सास बबली, शुभम के नंबर संदिग्ध मिले थे। यहीं से कुछ अहम सुराग मिले। इसके बाद जानी पुलिस ने दोनों महिलाओं से अलग-अलग करके पूछताछ की। पूछताछ में मां-बेटी ने कबूल लिया कि प्रविंद्र के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed