फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested three including son in murder of hospital operator in Meerut

अस्पताल संचालक हत्याकांड: बेटे ने संपत्ति विवाद में कराई थी पिता की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

Sat, 10 Jul 2021 05:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jul 2021 05:47 PM IST
सार

अस्पताल के मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे सहित तीन लोगों की गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested three including son in murder of hospital operator in Meerut
मेरठ में बेटा सहित तीन गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के महावीरा अस्पताल के मालिक यशपाल चौधरी की हत्या उसी के बेटे ने कराई थी। शनिवार को बेटे सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। 

विज्ञापन


टीपीनगर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 30 जून को जय शिव धर्म कांटा बागपत रोड पर बने कमरे में सो रहे महावीरा अस्पताल के मालिक यशपाल चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पिछले कई दिनों से क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और टीपीनगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


शनिवार को घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, नरेंद्र ने ही अपने पिता की हत्या के बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इस हत्याकांड का सूत्रधार था, जिसने सलारपुर रोहटा निवासी मुनव्वर अली उर्फ मोनू और इसी गांव के नूर आलम के साथ मिलकर हत्या की पटकथा रची। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed