फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested three boys including one accused at Shamli district of Uttar Pradesh

कम उम्र... मासूम चेहरे, लेकिन कारनामे इतने बड़े, सच्चाई जानकर अधिकारी भी हैरान

Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three boys including one accused at Shamli district of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उम्र 12 से 14 साल, मासूम चेहरे, लेकिन कारनामे ऐसे की हर कोई हैरत में पड़ जाए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन किशोरों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कबाड़ी के दुकान से कटी हुई चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई। पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने के आरोप में कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शामली में मंगलवार शाम को गांव सीगरा के निकट पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक मैदान में स्कूटी पर घूम रहे तीन किशोरों को पुलिस ने पकड़कर उनसे पूछताछ करते हुए स्कूटी के कागज मांगें, तो किशोरों ने बताया कि उन्होंने स्कूटी को चोरी किया था। पुलिस तीनों किशोरों को थाने ले गई। दो किशोर गांव अहमदगढ़ के और एक किशोर पड़ोस के गांव बिरालियान का रहने वाला है। तीनों की उम्र 12 से 14 साल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश के लिए 18 साल तक खतरा बना रहा अब्दुल मजीद, अब पूछताछ में उगली सच्चाई तो अफसर हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि किशोरों से पूछताछ की गई तो बताया कि एक सप्ताह में उन्होंने स्कूटी और दो बाइकें शामली से चोरी की थी। चोरी की बाइकों को उन्होंने गांव केरटू में कय्यूम कबाड़ी को ढाई-ढाई हजार रुपये में बेची थी। पुलिस ने दुकान से कटी हुई दोनों बाइकें बरामद कर कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों किशोरों का चालान कर नोएडा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि कबाड़ी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों किशोर अशिक्षित है, उन पर लिखना पढ़ना नहीं आता था। 

झटके से लॉक तोड़कर चुराते थे बाइक
थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए किशोरों ने बताया कि वे बाइक के लॉक में पेचकस फंसाकर लॉक तोड़ते थे। इसके बाद बाइक का सर्किट निकालकर स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने दो बाइक शामली में नौकुआं रोड से चोरी की थी। चेसिस नंबर के आधार पर एक बाइक स्वामी का नाम सुरेशपाल और दूसरी बाइक मालिक का नाम छिपास निवासी घरौंदा करनाल की पाई गई। स्कूटी की पहचान दिल्ली की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी नीलम सिंघल के नाम पर मिली है, जो शामली के हनुमानधाम के निकट से चोरी की गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed