फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested many accused including car owner in Muzaffarnagar district

दोस्तों के साथ मिलकर रची खतरनाक साजिश, फाइनेंस कंपनी से रुपये हड़पने का था ये प्लान

Mon, 16 Sep 2019 09:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Police arrested many accused including car owner in Muzaffarnagar district
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में फाइनेंस कंपनी से रुपये हड़पने के लिए कार मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार लूट की साजिश रची। भेद खुलने पर पुलिस ने कार मालिक एवं उसके साथी को कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि अमर आश्रम ज्वालानगर कॉलोनी शाहदरा निवासी संदीप प्रजापति पुत्र आनंद कुमार ने थाने में आकर जानकारी दी कि वह अपने साथी राकेश पुत्र दादूराम निवासी मीत नगर गोकुलपुरी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली एवं उसके एक अन्य दोस्त के साथ हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह करीब सवा पांच बजे उसके दोनों साथियों ने उसे कार से उतार दिया। इसके बाद वे दोनों उसकी कार को लेकर चले गए। इस संबंध में उसने रतनपुरी थाने में अपने साथियों द्वारा जबरदस्ती कार लूटकर ले जाने की सूचना दी। उसके द्वारा कार ले जाने वालों के नाम पते बताने पर पुलिस को उस पर शक हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिपाही मर्डर खुलासा: मुखबिर ने रची थी खतरनाक साजिश, CBI जांच की मांग पर अड़े परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने संदीप प्रजापति से पूछताछ की। उसने अपनी गलती स्वीकार ली। उसने कहा कि यह कार उसने फाइनेंस पर खरीदी थी। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले उसकी नौकरी छूट जाने से उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई, जिससे वह कार की किस्त भी नहीं भर पा रहा था। इसलिए उसने अपने दोस्त ट्रेवल एजेंट जगदीश एवं राकेश के साथ मिलकर साजिश रची कि उक्त कार को किसी कबाड़ी को बेच देंगे और कार लूट का मामला लिखाकर बीमा कंपनी से इस कार का क्लेम वसूल लेंगे। इसके बाद उसने अपनी कार अपने दोस्तों को देकर पुलिस को कार लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने उसके दोस्त जगदीश को भी थाने बुलवाया। जिससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि संदीप आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस कारण सबने मिलकर यह योजना बनाई थी कि कार को कबाड़ी को बेच दिया जाए और बीमा कंपनी से क्लेम ले लिया जाए। 

पूछताछ करने पर कार मालिक संदीप ने बताया कि इस कार को उन्होंने राकेश व उसके अन्य दोस्त के साथ बुलंदशहर कबाड़ी को बेचने के लिए भेजा है। उन्होंने इस कार को भूड़ चौराहा बुलंदशहर के आसपास छिपा कर रखा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम कार मालिक संदीप प्रजापति एवं उसके साथी जगदीश को साथ लेकर रात में ही बुलंदशहर के लिए रवाना हुई। जहां पर अलका होटल के पास कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार मालिक संदीप प्रजापति की निशानदेही पर कार को बरामद किया। पुलिस ने जालसाजी करने के आरोप में संदीप प्रजापति व उसके दोनों साथियों जगदीश व राकेश पुत्र दादूराम सहित एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed