फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one killed in road accident near Meerut

दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, युवक की मौत

Sun, 06 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
one killed in road accident near Meerut

हापुड़ रोड स्थित फफूंडा गांव में शनिवार रात बेकाबू ट्रक दो पेड़ उखाड़ते हुए दुकानों में घुस गया। इसी दौरान एक युवक चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक के नीचे दबने से एक कटरे की मौत हो गई। घायल युवक ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे से क्षुब्ध युवक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया तथा वाहनों में तोड़फोड़ की। इस पर पीएसी और पुलिस बल ने आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं, मृतक के चाचा ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव फफूंडा निवासी चालक अरविंद पुत्र राजा खाली ट्रक लेकर मेरठ की ओर को चला। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क की दूसरी ओर खडे़ नीम और शीशम के पेड़ों को उखाड़ते हुए ऋषिपाल पुत्र शौराम की दुकानों में घुस गया। इसी दौरान घर से खाना खाकर लौट रहा इमरान (22) पुत्र इमामुद्दीन ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इस पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए तथा आनन-फानन में घायल इमरान को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे क्षुब्ध घायल इमरान पक्ष की महिलाएं पहुंच गईं और रोड जाम कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इसकी जानकारी पाकर कई थाने की फोर्स और एक कंपनी पीएसी मौके पर पहुंची तथा घायल पक्ष को समझाया। इस पर आधा घंटे बाद जाम खोला। उधर, उपचार के दौरान इमरान की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।


एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शासन से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। उधर, परिजनों की मांग पर एसडीएम ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक के चाचा इरफान पुत्र इस्लामुद्दीन ने ट्रक चालक अरविंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed