फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIA raids in Radhna village of meerut could not arrested ISIS suspect

यूपी: रार्धना गांव में NIA का छापा, हत्थे नहीं चढ़ सका आरोपी, ISIS से जुड़ा है संदिग्ध

Wed, 26 Dec 2018 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Dec 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
NIA raids in Radhna village of meerut could not arrested ISIS suspect
NIA
यूपी के मेरठ जिले में बुधवार सुबह एनआईए की टीम ने रार्धना गांव में छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। इसके अलावा हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में भी एनआई की टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन


मेरठ से सटे किठौर थानाक्षेत्र के रार्धना गांव में आज सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)  की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोपी नदीम की तलाश में छापा मारा। हालांकि आरोपी नदीप एनआई की टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका और टीम के पहुंचने से पहले ही मौका पाकर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घर में छापे के दौरान एनआईए की टीम ने तलाशी ली लेकिन वह घर में नहीं मिला। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई। वहीं किठौर के ललियाना गांव से एनआईए की टीम ने चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब है कि रार्धना गांव अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण के लिए चर्चित गांव है। बताया जा रहा है कि आरोपी नदीम आईएसआईएस से जुड़ा संदिग्ध है। वहीं एनआईए की टीम ने परीक्षितगढ़ व सिंभावली में भी छापे मारे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed