फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nanad ne plan

ननद को सबक सिखाने के लिए कराया तेजाबी हमला

Sat, 02 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
nanad ne plan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बंजारान में ननद, भाभियों पर हुए तेजाबी हमले में पुलिस ने एक भाभी को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि ननद और भाभी में टशन चल रही थी। जिसके चलते ननद को सबक सिखाने के लिए भाभी ने अपने दो परिचितों को घर में बुलाकर यह तेजाबी हमला कराया। पुलिस हमला करने के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यह हमला मंगलवार रात करीब एक बजे व्यापारी जरीफ के घर में हुआ था। जिसमें जरीफ की पुत्रवधू शिफा पत्नी अल्ताफ और जरीफ की पुत्री शीबा पर तेजाब डाला गया था। जबकि पुत्रवधू सानिया पत्नी शहजाद पर भी तेजाब से हमला होने का आरोप परिजनों ने लगाया था। इस वारदात में परिजन किसी से रंजिश से इंकार कर रहे थे। हमला सिर्फ घर की महिलाओं पर ही हुआ था। इसलिए पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर चल रही थी।
विज्ञापन

एसओ फलावदा ने शुक्रवार को बताया कि घर की महिला सदस्यों की कॉल डिटेल निकलवाई गई। जिसमें सानिया की कॉल में दो संदिग्ध नंबर मिले। इन नंबरों पर घटना वाले दिन और उससे पहले भी बात हुई थी। पुलिस ने इन दोनों युवकों की तलाश की तो दोनों फरार मिले। जिस पर पुलिस का शक सानिया पर गया। जिस पर शुक्रवार शाम सानिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘धमकी देती थी शीबा’
बकौल एसओ सानिया ने बताया कि उसकी ननद शीबा आए दिन उससे किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी। वह उसे तलाक तक दिलाने की धमकी देती थी। इसी से तंग आकर शीबा को सबक सिखाने के लिए सानिया ने अपने दोनों परिचित युवकों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिलाया। इन युवकों में एक सहारनपुर और दूसरा मुजफ्फरनगर जनपद का है। हाथापाई के दौरान दूसरी भाभी शिफा पर भी तेजाब डला था।

रैकी कराई, गेट खोलकर अंदर बुलाया
हमलावरों ने एक दिन पहले फलावदा पहुंचकर घर की रैकी की थी। उसी के अनुसार वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की। वारदात वाली रात करीब 12 बजे सानिया की अपने परिचित से फोन पर बात हुई। उसी ने दरवाजा खोलकर उसे अंदर बुला लिया। वह घर में छिप गए और सानिया ऊपर जाकर लेट गई। सानिया ने यह भी बताया कि उसका इरादा सबक सिखाना था। उसे उम्मीद नहीं थी कि यह हमला इतना घातक हो जाएगा।

मेन गेट से भागे आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आराम से घर के मुख्य दरवाजे से ही फरार हुए। लेकिन सानिया ने गुमराह करने के लिए हमलावरों के छत से भागने का शोर मचाया। किसी को शक न हो, इसलिए तेजाब की कुछ छींटे उसने अपने ऊपर डलवा दीं।


कई सवालों के जवाब अभी बाकी
एसओ के अनुसार सानिया से कई बातें स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। सानिया की टशन शीबा से थी तो फिर शिफा पर तेजाब क्यों डाला गया। क्या घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी नहीं थी। कुछ और सवाल हैं जिनके बारे में उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed