बेखौफ बदमाशों ने बैंक कैशियर को लूटा, तमंचों की बट से किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक के हेड कैशियर को लूट कर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर उसे तमंचों की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली में स्थित पीएनबी की शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वे कार से बैंक जा रहा था। मेन रोड से गांव जाने वाले कांटे के रास्ते के पास बिना नंबर की बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया। बदमाशों ने हेड कैशियर से कार की खिड़की खोलने को कहा तो उन्होंने खिड़की नहीं खोली। बदमाशों ने पास ही पड़ी ईंटों से कार के शीशों पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। हेड कैशियर के सिर पर तमंचों की बट्टों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने कार में ड्राइविंग सीट के पास रखे बैग और मोबाइल फोन उठाकर फरार हो गए।
इसके बाद हेड कैशियर ने उधर से गुजर रहे राहगीरों से मदद लेकर डायल-100 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। थानाप्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
पीड़ित ने बताया कि बदमाश बैग में 20 हजार रुपए, बैंक की चाबियों के अलावा कागजात थे। पीएनबी के अधिकारी एलडीएम अशोक रस्तोगी व शाखा प्रबंधक कुलभूषण आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित हेड कैशियर प्रवीण कुमार पुत्र राधेश्याम ने तीन बदमाशों के विरुद्ध जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वारदात की वीडियो बनाई
हेड कैशियर ने पुलिस को बताया कि जिस समय बदमाश कार पर ईंटों से हमला कर रहे थे, उस समय उसने मोबाइल फोन से गोपनीय तरीके से घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसको बदमाशों ने देख लिया। उसके बाद बदमाशों ने शीशे तोड़ कर उससे मोबाइल फोन छिन लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/