फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of the priest of the temple in Baghpat

यूपी: मंदिर के पुजारी की लाठियों से पीट- पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

Wed, 27 Jun 2018 11:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
murder of the priest of the temple in Baghpat
पुजारी की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में मंगलवार को सरेआम एक मंदिर के पुजारी की लाठियों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह किशनपुर बराल के शिव मंदिर में कृष्ण गिरि महाराज की लाठी- डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राधेगिरी महाराज ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पिछले एक साल से महंत की गद्दी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed