मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में एक दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोल्हू पर पड़ी लाश को देखकर ग्रीमीण हैरान रह गए और इसके बाद जो हुआ...
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर शहर की है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में कोल्हू पर काम करने वाले पांच युवकों ने दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की ओर से गैरइरातदन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक कोल्हू की तरफ घूमने आया था, जिसकी आरोपियों ने चोर समझ कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी दलित युवक अंकित (22) पुत्र स्वर्गीय अशोक मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मजदूरी करने के लिए मुजफ्फरनगर गया था, जहां से शाम को घर लौटा। खाना खाने के बाद वह घूमने की बात कह कर घर से निकला था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, मगर उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण घूमने के लिए गए, तो बघरा के पास एक कोल्हू पर अंकित अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ बुढ़ाना कालू सिंह और तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। बाद में मृतक की मां केशो की ओर से कोल्हू पर काम करने वाले पांच आरोपियों रामपाल, लोकेश पुत्रगण दयाराम निवासी जागाहेड़ी, अजय पुत्र सत्यवीर निवासी बघरा, अमित पुत्र सोमपाल निवासी शामली और हसीन पुत्र नसरुददीन निवासी बघरा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मृतक की मां ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा रात को घूमने गया था। आरोपियों ने कोल्हू के पास उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव
चोर समझ कर पिटाई की
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि युवक देर रात को उनके कोल्हू पर आकर उनका रेहड़ा लेकर चल दिया, जिस पर उन्होंने उसे चोर समझ कर पिटाई कर दी। इस पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घर का इकलौता चिराग था
अंकित अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता अशोक की काफी समय पहले मौत हो गई थी। मां केशों का एक वो ही सहारा था। अंकित मजदूरी कर घर की जिम्मेदारी उठा कर मां की देखरेख करता था। उसकी मौत से मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/