फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of a youth in Meerut, Case registered

UP में नहीं थम रहा अपराध, युवक को सरेआम मारी गोली, विवाहित बहन का अपहरण

Fri, 18 May 2018 02:25 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो Updated Fri, 18 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
murder of a youth in Meerut, Case registered
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। एसएसपी ऑफिस से लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। और विवाहित बहन का अपहरण कर लिया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। यहां अपहृत विवाहित बहन की बरामदगी के मामले में पैरवी करने पर भाई को एसएसपी ऑफिस से लौटते समय हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। इसको लेकर परीक्षितगढ़ में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। ग्रामीणों का कहना कि दूसरे समुदाय के हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने हथियारों के बल पर महिला का अपहरण किया और अब भाई पर हमला कर दिया जो बर्दाश्त नहीं होगा। 
विज्ञापन


मामला परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र का है। आठ अप्रैल को खजूरी-अल्लीपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने अपने चार साथियों के साथ विवाहिता का अपहरण कर लिया था। विवाहिता अपने पति और देवर के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। विवाहिता के भाई संदीप ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद, बाबू, रिजवान, खालिद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी थी। लेकिन विवाहिता और आरोपी शहजाद का सुराग नहीं लगा। कोर्ट मैरिज कर महिला और शहजाद चार मई को हाईकोर्ट में पेश हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का भाई संदीप बृहस्पतिवार को अपने चाचा अरुण के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा था। दोपहर वापस लौटते समय हिस्ट्रीशीटर शहजाद और समेत तीन लोगों ने परीक्षितगढ़ रोड स्थित जई गांव के जंगल में संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक गोली संदीप के पेट में लगी। चीख पुकार मची तो जंगल में काम करते किसान दौड़े। जिस पर आरोपी वहां से भाग गए। संदीप पर हमले की सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। इससे पहले भावनपुर पुलिस घायल संदीप को सर्वोदय नर्सिंग होम में भर्ती करा चुके थे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाकर घायल के बयान अंकित किए। जिसमें संदीप व अरुण ने अपहरणकर्ता शहजाद को ही पहचानना बताया। पुलिस अभी घटना को संदिग्ध मान रही है।

पढ़ें : यूपी: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश ढेर

भाजपा विधायक पहुंचे 

murder of a youth in Meerut, Case registered
घायल युवक से जानकारी लेते विधायक - फोटो : अमर उजाला

इस वारदात की जानकारी लगते ही भाजपा हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और किठौर विधायक सतवीर त्यागी पहुंचे। दोनों विधायकों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा। पुलिस अधिकारियों से उन्होंने बात कर इस वारदात पर नाराजगी भी जताई। भाजपा नेता अजित सिंह का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पहले विवाहिता बरामद नहीं हुई और अब हिस्ट्रीशीटर ने उसके भाई पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर परीक्षितगढ़ में महापंचायत हो सकती है। क्योंकि विवाहिता के अपहरण के दौरान भी हिंदू संगठन ने कई बार थाने पर हंगामा किया था। 

शहजाद की गिरफ्तारी में फंसा पेंच
एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी के संबंध में हाईकोर्ट का एक आदेश आया है, जिसमें शहजाद और महिला को सुरक्षा देने की बात कही गई है। कोर्ट के आदेश में दोनों को एक महीने के अंदर एसएसपी के सामने प्रस्तुत होने का जिक्र है। इस आदेश और घटना को देखते हुए पुलिस ने शहजाद की गिरफ्तारी के लिए कोई दबिश नहीं दी। हालांकि एसएसपी का कहना है कि महिला की शहजाद से दूसरी शादी है। इसका जिक्र हाईकोर्ट के आदेश में नहीं है। इसको देखते हुए मेरठ पुलिस हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

एसएसपी ऑफिस से पीछे तो नहीं लगे  
पैरोकार संदीप को जान का खतरा था। एसएसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाकर लौटते समय संदीप पर हमला हुआ है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं एसएसपी ऑफिस से तो हमलावरों ने संदीप का पीछा नहीं किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि संदीप की बहन को हिस्ट्रीशीटर शहजाद अगवा करके ले गया था। मुकदमा परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर शहजाद पुलिस टीम पर हमले के केस में वांछित चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर शहजाद व संदीप की बहन एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट में पेश हो गए थे। जहां पर दोनों ने कोर्ट मैरिज करना बताया है। संदीप पर हमले के मामले में शहजाद नामजद और दो अज्ञात लोगों पर भावनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed