फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of Ghaziabad businessman in Meerut

यूपी: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश ढेर

Mon, 07 May 2018 11:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
murder of Ghaziabad businessman in Meerut
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात टीपीनगर थाने से महज 100 मीटर दूर गाजियाबाद के किराना व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों की गोली साथी बदमाश के सिर में जा लगी। बदमाश उसे अस्पताल ले गए, जहां मौत की पुष्टि होने के बाद छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार वारदात कोतवाली निवासी पांच बदमाशों ने की। मौके से एफजेड बाइक और 5.34 लाख रुपयों से भरा व्यापारी का बैग बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के 3 ई-151 निवासी नेहरू नगर हनी सपरा (28) पुत्र जगदीश सपरा गाजियाबाद किराना मंडी में मसाले और केमिकल के थोक कारोबारी थे। कई जिलों में उनका माल सप्लाई होता है। शहर में टीपी नगर थाने के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी ससुराल है। वह सप्ताह में एक दिन कैश कलेक्शन करने मेरठ आते थे और अगले दिन गाजियाबाद लौटते थे। रविवार दोपहर वह मेरठ पहुंचे थे और ससुराल से स्कूटी लेकर वसूली को निकल गए थे। रात करीब 9:40 बजे वे ससुराल लौट रहे थे। टीपीनगर थाने से करीब 100 मीटर दूर ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे के बल पर हनी से बैग छीनने की कोशिश की। हनी ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उनके हाथ में गोली मारी, जो हाथ से छिटकते हुए बदमाश के साथी कुतुबुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन निवासी मोहल्ला करमअली गुदड़ी बाजार कोतवाली के सिर में जा लगी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने तैश में आकर व्यापारी के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

murder of Ghaziabad businessman in Meerut
व्यापारी की हत्या के बाद गमगीन ससुराल के लोग - फोटो : अमर उजाला

इस बीच शोर मचने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो दो बदमाश घायल कुतुबुद्दीन को बाइक पर लेकर वहां से भाग निकले, जबकि दो बदमाश हड़बड़ी में मौके पर एफजेड बाइक और नोटों से भरा बैग छोड़कर पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद सोनू नाम का व्यक्ति घायल हनी को बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।  उधर, दोनों बदमाश कुतुबुद्दीन को बेगमपुल के पास भोपाल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कुतुबुद्दीन को मृत बताया तो बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पुलिस एफजेड बाइक के सहारे उसके मालिक कोतवाली निवासी सलमान तक पहुंची। 

सलमान ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसी की है, जिसे कुतुबुद्दीन, जीशान, शादान और अजहर निवासी कोतवाली मांगकर ले गए थे। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार व्यापारी का मौके से जो बैग मिला है, उसमें 5.34 लाख रुपये मिले हैं। उनकी पत्नी रुचि का तुराबनगर गाजियाबाद में मधु होटल है जबकि करीब साढ़े तीन साल का बेटा तन्मय है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed