फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder mistery hidden in horsecope of friends

दोस्तों की कुंडली में छिपे हैं जुहेब के हत्यारे, प्रेमिका के नाम से खुलेगा राज

Thu, 23 Feb 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 23 Feb 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
murder mistery hidden in horsecope of friends
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जुहेब हत्याकांड की गुत्थी उलझी हुई है। दोस्तों की कुंडली में जुहेब के हत्यारे छुपे हैं। शराब पिलाने के लिए जुहेब को कैंटीन में लाया गया और फिर शूटरों को बुलाकर उसकी हत्या करा दी गई। पुलिस ने दोस्तों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जुहेब के साथ बाइक पर एक दोस्त देखा गया। हत्या के पीछे युवती से प्रेम प्रसंग या फिर एक महिला से अवैध संबंध होने की चर्चा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जुहेब के मोबाइल फोन में एक नंबर नोएडा की एक युवती और दूसरा मेरठ की एक महिला का बताया गया। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच की। उक्त महिला से तीन बार पूछताछ की गई। लेकिन ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिससे हत्या की असल वजह जानी जा सके।
विज्ञापन


पब्लिकेशन हाउस से जुड़ी कड़ी
जुहेब अपनी बहन से बहुत प्यार करता था। बहन को जुहेब सब बातें बताता था। पुलिस के मुताबिक जुहेब की बहन का कहना है कि उसके भाई की हत्या की कड़ी पब्लिकेशन हाउस से जुड़ी है। कई युवकों और एक महिला से दोस्ती भी वहां पर हुई थी। महिला के बारे में जुहेब ने बहन को बताया था। लेकिन ज्यादा कुछ जानकारी तो जांच पड़ताल में स्पष्ट होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दोस्तों को पुलिस ने उठाया
पुलिस के अनुसार इस मामले में असब और बिट्टू नाम के दो युवकों से पूछताछ की गई। असब पब्लिकेशन हाउस की गाड़ियों का ड्राइवर बताया गया। उसने कुछ ऐसी बातें पुलिस को बताई, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि रिहान निवासी सोतीगंज से जुहेब की दोस्ती थी। सीडीआर में तीनों दोस्तों ने जुहेब से लंबी बातें की हैं। लेकिन वारदात के बाद से रिहान गायब है।

कहीं यह असब तो नहीं?
सूरजकुंड पर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जुहेब बाइक पर जाता दिखाई दिया है। जुहेब की बाइक पर पीछे एक युवक बैठा है। जोकि देखने से असब जैसा प्रतीत होता है। अंधेरे के चलते बाइक पर पीछे बैठे युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा। असब ने पूछताछ में साफ मना कर दिया कि वह नहीं है।


नौचंदी थाने में हंगामा
तीन दिन बीतने के बावजूद भी हत्यारोपियों का सुराग न लगने पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली के नेतृत्व में पीड़ित परिवार बुधवार को नौचंदी थाने पहुंचा। लोगों ने हंगामा करते पुलिस पर गंभीरता से जांच न करने का आरोप लगाया। थाने पहुंचे एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सीडीआर में कुछ जानकारी मिली हैं, जिसके आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। वारदात का जल्द खुलासा कर देंगे। लोगों ने कहा कि खुलासा नहीं हुआ, तो बृहस्पतिवार को पुलिस अफसरों के ऑफिसों में हंगामा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed