फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in khiwai

खिवाई में महिला की गला घोंटकर हत्या

Thu, 07 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 07 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
murder in khiwai
मेरठ के खिवाई में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, मृतका की बड़ी बहन पर भी हमला किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई। आरोपी पति ने थाने पहुंचे ससुरालियों के मोबाइल पर कॉल कर पैरवी करने पर देख लेने की धमकी दी।

विज्ञापन


थाना भावनपुर के गांव पचपेड़ा निवासी सुल्तान ने अपनी बेटी तैहमूर निशा और मैहरूंनिशा की शादी लगभग चार साल पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खिवाई निवासी सगे भाई फुरकान और साजिद के साथ की थी। दहेज को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। तीन माह पहले मैहरूंनिशा के साथ मारपीट की गई। तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को तैहमूर निशा को दुपट्टे से गला घोंटकर ससुराल वालों ने मार डाला। यही नहीं घर में मौजूद मैहरूंनिशा पर भी हमला किया गया। आरोपी ससुराल वाले दोनों को कमरे में बंद करके बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। इस बीच किसी ने पुलिस और मायके वालों को वारदात की सूचना दी। मायके वाले मौके पर पहुंचे और हत्या पर गुस्सा जताते हुए हंगामा किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान जराफत, पूर्व प्रधान अफसर और टोला ने किसी तरह लोगों को शांत किया। नायब तहसीलदार देवराज सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने आरोपियों की शीघ्र  िगरफ्तारी की मांग की है। मृतका के पिता सुल्तान ने उसके पति फुरकान, जेठ साजिद, ससुर इकबाल, सास कुरैशा और खालिद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


 उधर, पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. प्रवीन रंजन ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसओ को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने    दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed