{"_id":"576af7b64f1c1b4d77b47ddc","slug":"mulhadha-conflict-18-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हैड़ा में संघर्ष, 18 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुल्हैड़ा में संघर्ष, 18 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष में घायल वृद्ध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्हैड़ा गांव में बुधवार दोपहर बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन महिलाएं समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों को सरधना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं।
मुल्हैडा गांव निवासी कासिम पुत्र यामीन और वकील पुत्र शकरूद्दीन के बच्चों के बीच बुधवार की दोपहर कहासुुनी हो गई। उस समय लोगों ने बच्चों के बीच हुए विवाद को निबटा दिया था। मोहल्ले के लोगों ने भी मामला शांत करा दिया। रात करीब दस बजे दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ फिर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे और फरसे तथा तबल चले।
संघर्ष में कासिम पुत्र यामीन पक्ष से कासिम पुत्र यामीन, जैबुल पत्नी कासिम, अली हसन पुत्र मुन्नवर, जुनैद पुत्र नफीस, बुंदी पुत्री अली हसन, मोहसीन पुत्र कासिम, गुलजार पुत्र वकील और दूसरे पक्ष वकील पुत्र शकरूदीन से वकील व गुलजार पुत्र वकील, जुल्फकार पुत्र वकील, शकील पुत्र हमीद, मोनू पुत्र शकील, महमूदन पत्नी शकील, इसराना पत्नी मोनू, साजिद पुत्र रहीसुद्दीन, शादाब पुत्र रहीसुद्दीन और हसीन पुत्र शकील समेत 18 लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी संजय अत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीन-चार लोगों को गंभीर चोट लगी हैं। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।