फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mohsin se hi kabra khudvaai

मोहसिन से कब्र खुदवाई और उसमें ही दफनाया

Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
mohsin se hi kabra khudvaai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मोहसिन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी पिता-पुत्र ने मोहसिन से ही पहले कब्र खुदवाई और फिर निर्मम हत्या कर उसको वहीं दफना दिया। वारदात को अंजाम देकर फिरौती मांगते रहे और पीड़ित परिवार से हमदर्दी जताकर उनके साथ-साथ घूमते रहे।
विज्ञापन


दो माह से प्लानिंग
पुलिस के अनुसार महफूज और आसिफ (पिता-पुत्र) मोहसिन को मारने की करीब दो माह से प्लानिंग बना रहे थे। आसिफ ने दो महीने पहले मोबाइल और फर्जी आईडी पर सिम खरीदा था। जिसका प्रयोग मोहसिन का अपहरण करने के बाद फिरौती वसूलने में किया। नंबर भी ऐसा लिया, जो सर्विलांस पर भी ट्रेस नहीं हुआ।
विज्ञापन


कब्र भी मोहसिन से खुदवाई
पुलिस के मुताबिक आसिफ मोहसिन को बाइक पर बैठाकर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर जंगल में अपने खेत पर ले गया। जहां पर शौकीन और महफूज पहले से मौजूद थे। तीनों ने पहले मोहसिन से खेत में करीब तीन फूट गहरा गड्ढा खुदवाया। उसके बाद तीनों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिर साथ लाई पॉलीथिन में शव को लपेटकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावत के बाद वारदात
31 अक्टूबर कोदोनों परिवार के लोग एक परिचित की शादी में जानी स्थित फार्म हाउस में गए थे। जहां दावत खाने के बाद आसिफ मोहसिन को घुमाकर लाने की बात कहकर बाइक से ले गया था।

परिजनों में आक्रोश
सोमवार रात दो बजे मोहसिन की लाश बरामद होने और हत्या की जानकारी होने पर अखलाक के परिवार में गुस्सा फूट पड़ा। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस अफसरों ने दोनों घरों के पास फोर्स तैनात कर दी। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मोहसिन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि महफूज ने उनकी पीठ में खंजर मारा है।


पुलिस ने नकारी कहानी
पूछताछ में हत्यारोपी आसिफ ने दावा किया कि उसके परिवार की एक महिला से मोहसिन के एक रिश्तेदार ने छह माह पूर्व दुष्कर्म किया था। जिसका बदला लेने के लिए यह वारदात की। हालांकि पुलिस ने उसके इस दावे को नकार दिया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई गई थी। बदला ही लेना था तो उस रिश्तेदार से क्यों नहीं लिया। यह पूरा षड्यंत्र और प्लानिंग फिरौती की रकम वसूलने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed