{"_id":"5ef46b8e9965162e233a2fde","slug":"miscreants-looted-thirty-thousand-rupees-from-father-and-daughter-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दिनदहाड़े लूट, शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे पिता-पुत्री, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में दिनदहाड़े लूट, शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे थे पिता-पुत्री, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 25 Jun 2020 02:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ईव्ज चौराहा स्थित पीएनबी बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे पिता-पुत्री से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटपाट कर ली। युवती ने बताया कि 30 जून को उसकी बड़ी बहन की शादी होनी है, जिसमें फर्नीचर बनवाने के लिए वह बैंक से पैसे निकालने के लिए आए थे। पैसे निकालकर जैसे ही बैंक के बाहर पहुंचे तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने युवती से बैग छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि बैग में 30 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: एक करोड़ की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार, पांच लव मैरिज के बाद खौफनाक अंत
विज्ञापन
वहीं सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि स्वाति अपने पिता हरेंद्र निवासी पहलाद नगर के साथ बैंक में आई थी। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/