फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Crime News: Police have arrested wife and two accused after revealing murder of youth

सनसनीखेज खुलासा: सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार, पांच लव मैरिज के बाद खौफनाक अंत

Thu, 25 Jun 2020 01:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jun 2020 01:18 PM IST
सार

  • पहली पत्नी ने ही कराई थी विकास की हत्या, तीन गिरफ्तार
  • शाहपुर बड़ौली के विकास उर्फ नीटू की हत्या का मामला, प्रापर्टी विवाद में हुई हत्या
  • हत्या के लिए शूटर्स को छह लाख और सुपारी देने वाले को दिल्ली का मकान देने की बात हुई थी तय

विज्ञापन
Baghpat Crime News: Police have arrested wife and two accused after revealing murder of youth
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बड़ौत में पुलिस ने शाहपुर बड़ौली गांव के विकास उर्फ नीटू की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी रजनी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने ही संपत्ति के विवाद में छह लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।

विज्ञापन


साथ ही एक आरोपी को दिल्ली में स्थित विकास का करीब एक करोड़ रुपये कीमत का मकान देने की बात भी तय की थी। गिरफ्तारी रजनी के अलावा भी विकास ने तीन अन्य युवतियों से शादी की हुई थी। रजनी और विकास के बीच मनमुटाव व प्रापर्टी का विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली गांव में तीन बाइक सवार बदमाशों ने 19 जून की रात साढ़े आठ बजे  विकास उर्फ नीटू (32) की हत्या कर दी थी। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी अनित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की। पुलिस ने बावली गांव की पट्टी देशू निवासी रोहित उर्फ पुष्पेंद्र,  बड़ौली निवासी सुधीर उर्फ लीलू और दिल्ली के नांगलोई में रह रही मृतक विकास की पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दर्दनाक है पश्चिमी यूपी की ये तीन वारदात, तस्वीरें

एसपी ने बताया कि मृतक विकास दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में युवकों को नौकरी दिलाने का काम करता था। करीब 11 साल पहले उसकी शादी रजनी से हुई थी। साल 2017 से 2020 के बीच विकास ने तीन अन्य लड़कियों से शादी कर ली।

रजनी के साथ उसका मनमुटाव और संपत्ति का विवाद चल रहा था। रजनी ने विकास के साथ काम करने वाले उसके गांव के ही सुधीर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और रजनी के कहने पर सुधीर ने रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, सचिन पुत्र शक्ति और रवि उर्फ दीवाना को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। जिसके बाद तीनों विकास की हत्या कर दी।

रजनी ने सुधीर को दिया था मकान देने का लालच
रजनी का अपने पति विकास से झगड़ा चल रहा था। विकास और उसके गांव का सुधीर एक साथ काम करते थे, जिस कारण सुधीर की रजनी के साथ भी जान पहचान हो गई थी। सुधीर को झगड़े की अधिकतर बातें पता थी।

बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि रजनी ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई है। लेकिन योजना में शामिल रहे सुधीर को दिल्ली में मकान देने  की बात कही थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। भाड़े के शूटरों को सुपारी छह लाख रुपये में ही दी गई थी।

यह हुई बरामदगी
एसपी ने बताया कि अभियुक्त रोहित के कब्जे से एक लाख बीस हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक स्पलेंडर बाइक, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस, सुपारी देने वाले अभियुक्त सुधीर के कब्जे से दो लाख रुपये  नकद और स्कोडा कार बरामद हुई है।

दो शूटरों की पुलिस को तलाश
पुलिस अब वारदात में फरार चल रहे सचिन पुत्र शक्ति और रवि उर्फ दीवाना की तलाश कर रही है। शूटरों के एक साथी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed